Encounter News Punjabi

Punjab News: किडनैपिंग के बाद नौजवान का कत्ल, 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now

होशियारपुरः जिले के हलका गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में 27 वर्षीय मनजीत सिंह उर्फ गनी के कथित अपहरण और हत्या के मामले में गढ़शंकर पुलिस 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। इस हत्या के मुख्यारोपी राजन सिंह उर्फ राजा सहित 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए, जबकि एक आरोपी विवेक कुमार उर्फ नंदू निवासी पंडोरी अभी भी फरार है। मुख्यारोपी सहित एक अन्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ा और एक आरोपी सिमरनजीत सिंह फौजी को पहले ही पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है।

एसपी दलजीत सिंह खख ने हत्याकांड के बारे में बताया कि गढ़शंकर पुलिस ने मुख्यारोपी राजन सिंह उर्फ राजा पुत्र संतोख सिंह निवासी अचलपुर और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर पुत्र रामपाल निवासी पंडोरी बीत को आज गिरफ्तार कर लिया है। आज पकड़े गए दोनों राजन सिंह उर्फ राजा और बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर को अदालत में पेश किया, जहां से उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

मिली जानकारी के अनुसार नौजवानों कथित तौर पर वारदात को अंजाम देने के बाद युवक को गाड़ी से फिल्मी अंदाज में सड़क पर फेंक दिया गया था। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को गंभीर हालत में उठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गढ़शंकर पुलिस ने विभिन्न टीमों का गठन कर कथित आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस संबंध में आज गढ़शंकर पुलिस ने दौरान बताया गया कि पुलिस ने मामले में तीन युवकों को काबू कर लिया है।

पुलिस द्वारा पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात के पीछे असल कारण क्या था। एसपी दलजीत सिंह खख ने बताया कि आरोपियों ने वारदात में उपयोग की गई स्कार्पियो पर वारदात के समय जाली नंबर पीबी-65ए-जी-9400 की नंबर प्लेट लगाई हुई थी। जबकि स्कार्पियो का डीएल-08-सीएसी 2513 है। पुलिस के मुताबिक मुख्यारोपी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं जबकि बाकी दोनों आरोपी बलविंदर सिंह और सिमरनजीत सिंह का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

Hoshiarpur Jail Deputy Superintendent Arrested Following Gangster’s Serious Allegations

Hoshiarpur: The Hoshiarpur Police have arrested Harbhajan Singh, the Deputy Superintendent...

Punjab State Election Commission Announces Poll Schedule For Four Civic Bodies

Hoshiarpur: The Punjab State Election Commission has officially announced the election...

Aide of Former Punjab Minister Held for Running Fake Facebook Accounts Targeting MLA Jimpa

Hoshiarpur: The Hoshiarpur Cyber Cell on Sunday arrested Rajinder Parmar, office...

Hoshiarpur DC Issues Strict Orders on Use of Firecrackers During Festivals

Hoshiarpur – District Magistrate Aashika Jain has issued strict orders regulating...

Village Panchayats in Hoshiarpur Pass Resolutions Asking Migrant Workers to Leave After Child’s Murder

Hoshiarpur: Tension has escalated in Hoshiarpur district after the abduction and...

5-Year-Old Boy Kidnapped and Killed in Hoshiarpur, Accused Arrested

Hoshiarpur: A tragic incident unfolded in Hoshiarpur’s Deep Nagar on Tuesday...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here