Encounter News Punjabi

Punjab News: खाना खाकर लौट रहे व्यक्ति की बोलेरो की चपेट में आने से मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः जिले के लाडोवाल इलाके में सड़क हादसे में व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है। हादसे के बाद से ही पीड़ित परिवार इंसाफ की मांग को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहा है। 58 वर्षीय चाचा जगदीश लाल 20 जुलाई को लाडोवाल मेन रोड पर स्थित एक ढाबे पर रोटी खाने गए थे।

खाना खाने के बाद जब वे पैदल ही सड़क पार कर रहे थे, तभी जालंधर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो पिकअप (गाड़ी नंबर PB-10-HU-9436) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि उन्हें बहुत गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सन्नी के मुताबिक एक्सीडेंट के तुरंत बाद उन्होंने और वहां मौजूद लोगों ने बोलेरो चलाने वाले को पकड़ लिया था।

उसे लाडोवाल चौक तक लेकर भी गए लेकिन वहां गहमागहमी और भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर आरोपी अपनी गाड़ी समेत वहां से भाग निकला। हालांकि इस दौरान परिवार वालों के हाथ आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस लग गया था जिसे उन्होंने पुलिस को सौंप दिया है। शिकायत के बाद लाडोवाल पुलिस ने 24 जुलाई को इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी की पहचान अमनदीप (निवासी गुरु ज्ञान विहार, लुधियाना) के रूप में हुई है। पुलिस ने नए कानून बीएनएस (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

Ludhiana Student Tops NEET-UG 2026, Secures AIR 1 with 715 Marks; Dreams of Becoming Cancer Specialist

Ludhiana: Ludhiana has emerged as a proud contributor to this year's...

Ravneet Singh Bittu Leads by Example, Cleans Ludhiana Railway Tracks to Promote Public Responsibility

Ludhiana: Union Minister Ravneet Singh Bittu took an unusual route to...

Vigilance Bureau Apprehends Ludhiana Patwari Red-Handed for Accepting Bribe

Ludhiana: In its ongoing crackdown against corruption in the state, the...

Midnight Monsoon Showers Put Ludhiana’s Drainage System to Test; Mayor Reviews Preparedness on Ground

Ludhiana: As the season's first major monsoon spell reached Ludhiana shortly...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here