Encounter News Punjabi

दर्दनाक हादसाः सूमो वाहन पर चट्टान गिरने से 13 लोगों की मौत

WhatsApp Channel Join Now

लाहौल स्पीतिः हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में पहाड़ से चट्टानें कार पर जा गिरी, जिससे 13 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दोपहर 3 बजे उदयपुर-किलाड़ सड़क पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड हुआ। विधायक डॉ. जनकराज ने बताया कि टाटा सूमो में कुल 15 लोग सवार थे। हादसा इतना खतरनाक था कि मृतकों के शवों की पहचान कर पाना भी मुश्किल हो रहा है।

टाटा सूमो कुल्लू से पांगी जा रही था और उसका इस्तेमाल एक टैक्सी के रूप में हो रहा था। वाहन में चालक सहित कुल 15 लोग सवार थे। वाहन को बीर सिंह चला रहे थे। इसी दौरान कढ़ूनाला क्षेत्र में राहौली के पास पहुंचते ही पहाड़ी से अचानक एक बहुत बड़ी चट्टान नीचे सीधे वाहन के ऊपर आ गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अधिकांश यात्रियों की मौत मौके पर ही हो गई। इस दौरान चट्टान गिरने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान की जा रही है। पहचान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और उन्हें परिजनों को सौंपा जाएगा।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

CJP Founder Abhijeet Dipke Diagnosed with Typhoid, Vows Protest Will Continue Until Minister Resigns

New Delhi: Cockroach Janta Party (CJP) founder Abhijeet Dipke has revealed...

Punjabi Woman Killed in Canada; Live-In Partner Arrested on Murder Charge

Edmonton: A 23-year-old woman of Punjabi origin has died after allegedly...

Donald Trump Signals Two Exit Paths as US-Iran Conflict Deepens; Says Diplomacy Still on the Table

Washington: Even as the United States continued its military campaign against...

Sonam Wangchuk Says 26-Day Fast Ended to Prevent Violence, Rejects Claims of Deal with Centre

New Delhi: Environmentalist and social activist Sonam Wangchuk has clarified that...

PM Narendra Modi Thanks Youth for Overwhelming Response to Late-Night Video Message

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi has thanked young people for...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here