Encounter News Punjabi

Amarnath Yatra: 6 दिन बाद फिर शुरू यात्रा, जम्मू से 6,269 श्रद्धालु रवाना

WhatsApp Channel Join Now

जम्मू-कश्मीरः अमरनाथ यात्रा खराब मौसम को लेकर पिछले कई दिनों से स्थगित थी। प्रशासन ने शनिवार को मौसम ठीक होने पर यात्रा को जम्मू से रवाना किया। आपको बता दें मौसम में सुधार और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद भगवती नगर आधार शिविर से 6,269 श्रद्धालुओं का 18वां जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।

अधिकारियों के अनुसार जत्थे में 1,470 महिलाएं, 25 बच्चे और 54 साधु शामिल हैं। श्रद्धालु 223 वाहनों के काफिले में शनिवार तड़के 2:40 बजे रवाना हुए। फिलहाल पहलगाम मार्ग के लिए कोई जत्था नहीं भेजा गया।

लगातार बारिश और खराब मौसम को देखते 19 जुलाई को एहतियातन यात्रा स्थगित कर दी गई थी। इसका असर 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा तक जाने वाले दोनों मार्गों अनंतनाग जिले के 48 किलोमीटर लंबे पारंपरिक पहलगाम मार्ग और गांदरबल जिले के 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग पर पड़ा था।

उधमपुर-रामबन क्षेत्र में भूस्खलन और पहाड़ों से पत्थर गिरने के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग भी तीन दिन तक बंद रहा। मौसम में सुधार और राजमार्ग पर यातायात बहाल होने के बाद यात्रा दोबारा शुरू की गई।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दो जुलाई को भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा के पहले जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 28 अगस्त (रक्षाबंधन) तक चलने वाली यात्रा में अब तक करीब चार लाख श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। इनमें लगभग 1.20 लाख श्रद्धालुओं ने जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से यात्रा शुरू की है।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

Sonam Wangchuk Says 26-Day Fast Ended to Prevent Violence, Rejects Claims of Deal with Centre

New Delhi: Environmentalist and social activist Sonam Wangchuk has clarified that...

PM Narendra Modi Thanks Youth for Overwhelming Response to Late-Night Video Message

New Delhi: Prime Minister Narendra Modi has thanked young people for...

Ravneet Singh Bittu Resigns From Union Cabinet To Focus On Punjab Assembly Elections

Chandigarh: President Droupadi Murmu has accepted the resignation of Union Minister...

Supreme Court to Closely Monitor NTA Overhaul to End Ad-Hocism in NEET Conduct

New Delhi: The Supreme Court on Friday declared that it will...

First Week of Parliamentary Monsoon Session Washed Out Over NEET Paper Leak Deadlock

New Delhi: The first week of the Monsoon session of Parliament...

JNU Issues Advisory Asking Students and Staff to Refrain From Jantar Mantar Protests

New Delhi: Jawaharlal Nehru University (JNU) issued an official advisory on...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here