Encounter News Punjabi

Jalandhar News: इलाके में फोन चुराता चोर काबू, खंभे से बांधकर जमकर पीटा, देखें वीडियो

WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: राम नगर में लोगों ने चोर को फोन चोरी के मामले में काबू कर लिया। इस दौरान लोगों ने चोर खंभे से बांधकर जमकर उसकी धुनाई की। जिसके बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में लिया और उसे पूछताछ के लिए थाने ले गई। घटना को लेकर चोर किशनपुरा निवासी चड्ढा स्वीट्स शॉप की बैकसाइड के रहने वाले वंश ने माना की 2 फोन चोरी करने के मामले में उसे काबू किया गया। वंश ने कहा कि एक लड़का फोन चोरी करने के बाद उसे गली में आने के लिए कहा और घटना के बाद साथी मौके से फरार हो गया।

वंश ने कहा कि साथी 2 फोन चोरी करके फरार हो गया। दोषी ने माना कि वह नशे का आदी है। इस दौरान लोगों की पिटाई किए जाने चोर चिल्लाता रहा, लेकिन लोग खंभे से बांधकर चोर की डंडे से छित्तर परेड करते रहे। इस पिटाई में चोर लहूलुहान हो गया। जय प्रकाश ने बताया कि छत पर चढ़कर कमरे से 2 फोन चोरी किए थे। वहीं दूसरे जगह से 3 से 4 फोन चोर किए है। जिसके बाद उसने चोर का पीछा करके उसे काबू कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने चोर के कब्जे से फोन भी बरामद किए है।

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें इलाका निवासियों ने सूचना दी थी कि रामनगर के टाली वाले चौक में चोर को काबू किया है। जिसके बाद मौके पर पुलिस ने चोर के कब्जे से 2 फोन बरामद किए है। पुलिस ने कहा कि चोर के गंभीर चोटे आई है। जांच अधिकारी ने कहाकि लोगों का गुस्सा जायजा है, लेकिन चोर की इस तरह से पिटाई नहीं की जानी चाहिए थी। उन्होंने कहाकि चोर के साथी को भी काबू कर लिया गया है। दोषी से थाने में पूछताछ के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कानून को अपने हाथ में ना लेने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि ऐसे पिटाई किए जाने से चोर की जान भी जा सकती थी।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

LPU’s School of Journalism and Mass Communication Equips Future Media Professionals with Experiential Learning

Jalandhar (Ens): With the media industry, rapidly evolving through digital platforms,...

LPU Placements 2025-26: 2,000+ Students Land ₹10 Lakh+ Offers, Top Offer from Microsoft at ₹60 Lakh

Jalandhar (Ens): Lovely Professional University is achieving new heights every year...

PM Narendra Modi’s Jalandhar Visit: Police Enforce Citywide Traffic Curbs, 31 Diversion Points Activated

Jalandhar: Ahead of Prime Minister Narendra Modi's visit to Jalandhar on...

Congress Rift Deepens in Punjab as Charanjit Singh Channi Camp Pushes Back Against Leadership Decisions

Jalandhar: Signs of growing unease within the Punjab Congress have come...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here