Encounter News Punjabi

खेल उपलब्धियों पर वेतनवृद्धि के लिए हरियाणा सरकार के नए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now

चंडीगढ़: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले हरियाणा सरकार के कर्मचारियों के लिए अब खेल उपलब्धियों के आधार पर स्वीकृत वेतनवृद्धि संबंधित सक्षम प्राधिकारी द्वारा दावा स्वीकृत किए जाने के अगले महीने से प्रभावी होगी। पात्र सरकारी कर्मचारी को यह दावा संबंधित खेल प्रतियोगिता के समापन की तिथि से एक वर्ष के भीतर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।

राज्य सरकार ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहनों और वेतनवृद्धि संबंधी प्रावधानों को और अधिक स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नए निर्देश जारी किए हैं। नए निर्देशों के तहत वर्ष 1990 में जारी पूर्व निर्देशों की समीक्षा के बाद खेल उपलब्धियों पर प्रदान की जाने वाली वेतनवृद्धि (इंक्रीमेंट) के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अतिरिक्त प्रावधान जोड़े गए हैं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा इस सम्बन्ध में एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि आउटसोर्सिंग स्पोर्ट्स पर्सन्स पॉलिसी के तहत प्रत्यक्ष नियुक्ति प्राप्त खिलाड़ियों को इन निर्देशों के अंतर्गत अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं दिया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा पहले से ही राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों, पर्वतारोहण अभियानों तथा सिविल सर्विसेज खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सरकारी कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाती रही हैं। इनमें प्रतियोगिता अवधि को ड्यूटी मानना, विशेष आकस्मिक अवकाश, यात्रा सुविधाएं तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन पर वेतनवृद्धि जैसी प्रोत्साहन योजनाएं शामिल हैं।

सरकार ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों एवं निगमों के प्रबंध निदेशकों, मंडल आयुक्तों, उपायुक्तों, विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि इन प्रावधानों की जानकारी सभी संबंधित कर्मचारियों तक पहुंचाई जाए तथा उनका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

All news on Encounter News is computer-generated and sourced from third parties. Please read and verify carefully. We will not be responsible for any issues. 

Encounter News
Encounter News
Encounter Media Group

Latest Articles

Governor visits Vedic Heritage Campus at Art of Living International Centre

Shimla: Governor Kavinder Gupta today visited the Veda Agama Samskrutha Maha...

Haryana Government Takes Step Towards Farmer Registry: Free Digital Registration at Common Service Centres

Chandigarh: The Haryana Government has decided to accelerate the preparation of...

खेल उपलब्धियों पर वेतनवृद्धि के लिए हरियाणा सरकार के नए निर्देश

चंडीगढ़: राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने...

Haryana Government issues district-wise allocation of ministers for District Public Relations and Grievance Committees

Chandigarh: The Haryana Government has issued district-wise allocation orders for ministers,...

Nominations Invited for Haryana Vigyan Ratna Awards and Haryana Yuva Vigyan Ratna Awards

Chandigarh : The Haryana State Council for Science, Innovation and Technology...

Nominations Invited for Haryana Vigyan Ratna Awards and Haryana Yuva Vigyan Ratna Awards

Applications can be submitted till July 31, 2026 Chandigarh: The Haryana State...

Comments

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here