आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शनिवार का दिन है।आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक शोभन योग रहेगा। एकादशी तिथि आज रात 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि – आज नया वाहन आप खरीदने का मन बना सकते हैं। आज आप किसी बात को लेकर थोड़े उलझन में रहेंगे, जिसे आप अपने किसी ख़ास मित्र से शेयर भी करेंगे आपको राहत मिलेगी। परिवार वालों के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा।
वृष राशि-आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। जिसके लिए आपको ओवर टाइम करना पड़ेगा। रुपए-पैसों के मामले में लापरवाही न करें। टूर-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी बिजनेस में नया मोड़ आ सकता है। आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। ऑफिस में रुके हुए काम को समय से पूरा कर लेंगे।
मिथुन राशि- आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। पारिवारिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में उचित सामंजस बनाकर रखने में कामयाब होंगे। किसी नजदीकी व्यक्ति से कोई बहुमूल्य उपहार मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
कर्क राशि-आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरुरत है। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे।
सिंह राशि- आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में ख़ुशी रहेगी।आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहें इसके लिए आपको अच्छी डाइट लेनी चाहिए। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आज पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने वाला है, इसलिए पॉजिटिव रहें और अपने कार्यों पर ध्यान दें।
कन्या राशि- किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें। जिससे आपका जीवन सहज रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
तुला राशि- राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन कम होंगी। आज आपका दिन अच्छे मूड से शुरू होने वाला है।
वृश्चिक राशि-आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग रियल स्टेट का बिजनेस कर रहे हैं वो लोग नया हाउसिंग प्रोजेक्ट लांच कर सकते हैं। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही किसी अच्छे रेस्टोरेन्ट में भी जा सकते हैं। किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए।
धनु राशि- डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है, साथ में कहीं घूमने जाएंगे। आज आप नया वाहन लेने का मन बनाएंगे।घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है।
मकर राशि-आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी।
कुंभ राशि- आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। जिससे मानसिक सुकून मिलेगा और अपने व्यक्तिगत कार्यों पर उचित ध्यान दे पाएंगे। आज अधिकतम समय आप धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। आज का दिन शानदार रहने वाला है। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा।
मीन राशि- सामाजिक कामों में अपना योगदान देने से आपकी पहचान बढ़ेगी। आपकी लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वो आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। कुछ राजनीतिक लोगों के साथ लाभदायक मुलाकात होगी। घर में धार्मिक कार्य करने की योजना बन सकती है।
Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.