गुरदासपुरः जिले के श्री हरगोबिंद पुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में तेंदुएं के आने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि इलाके में तेदुएं ने घर में बंधी हुई बकरी को बुरी तरह से नोचकर खा गया। बकरी की हालत देखकर हर किसी के रौंगटे खड़े हो गए है। इलाके में तेदुएं के घूमने की तस्वीर भी सामने आई है। जिसमें बकरी का मुंह बंधा हुआ देखा जा सकता है, लेकिन उसका बाकी हिस्से को तेदुएं ने बुरी तरह से नोच दिया। लोगों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। बताया जा रहा हैकि अभी भी तेदुएं को काबू नहीं किया जा सका।
Add a comment