Punjab: तेज आंधी और बारिश से मौसम हुआ सुहावना, जालंधर गुरुद्वारा के बाहर गिरा पेड़, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब में वीरवार सुबह मौसम सुहाना हो गया। वहीं जालंधर के मॉडल टाउन गुरुद्वारा के बाहर तेज हवाओं, आंधी और बारिश के साथ पेड़ गिर गया। इस दौरान गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन सड़क पर पेड़ गिरने से आवाजाई को बाधा पहुंची है। वहीं सुबह साढ़े छह बजे बारिश शुरू हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुहाने मौसम में लोगों ने पार्कों आदि में जाकर मॉर्निंग वॉक और व्यायाम भी किया।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों में सूर्यदेव ने कड़े तेवर दिखाते हुए पंजाब के सभी जिलों में तापमान 40 डिग्री से ऊपर रखा था। बारिश की फुहारों ने जहां गर्मी के मौसम को ठंडा कर दिया है, वहीं शाम को घरों और दफ्तरों से आने-जाने वाले लोगों को लू से भी राहत मिलेगी। बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई। इस ठंडी हवा के कारण लुधियाना में कई जगहों पर बिजली भी प्रभावित हुई, लेकिन गर्मी से राहत जरूर मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज लुधियाना का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री रहेगा। अगले दो दिन बादल छाए रहने के आसार हैं।


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *