पुलिस भर्ती पेपर लीक प्रकरण, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने ऊना में किया विरोध प्रदर्शन

ऊना/सुशील पंडित: ऊना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह रायजादा की अगुवाई में किए गए प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं से लेकर कांग्रेस पार्टी के तमाम फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। इस दौरान एमसी पार्क से लेकर मिनी सचिवालय तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष रैली निकाली। 
विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते आरोप लगाया कि भाजपा सरकार का यह कार्यकाल घपलों घोटालों से भरा रहा है। इस सरकार के कार्यकाल में जो भी भर्ती हुई है उसमे धांधलियां हुई है, जिससे युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। विधायक  रायजादा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हमेशा युवाओं के हितों के साथ खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि इस वक्त पूरा प्रदेश सरकार से पुलिस की लिखित परीक्षा से ठीक पहले लीक हुए पेपर मामले का जवाब चाहती है। उन्होंने कहा कि सरकार को हर घोटाले का जवाब जनता को देना ही होगा। उन्होंने कहा कि जब से भाजपा प्रदेश में सत्ता की बागडोर संभाल रही है, तब से लेकर आज तक हर विभाग में घोटाले हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई भी अपने चरम पर है। आज सिलेंडर के दाम एक हजार से ऊपर हो गया है। सिलेंडर के दाम एक-दो रुपये नहीं, बल्कि 30 से 50 रुपये की बढ़ोतरी हो रही है। जिससे आम आदमी के लिए सिलेंडर भरवाना भी बोझ सा बन गया है। 
वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार को आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। ये अमीरों की सरकार है। गरीब आदमी से कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की आवाज कांग्रेस पहले भी उठाती आई थी, और आगे भी उठाती रहेगी।उन्होंने प्रदेश सरकार पर  हर परीक्षा से पहले पेपर लीक कराने का आरोप भी लगाया।
राणा रणजीत सिंह ने कहा कि पेपर लीक मामले में ना सिर्फ पेपर की खरीद-फरोख्त करने वाले लोग शामिल हैं, बल्कि पुलिस और सरकार के लोगों की भी इसमें मिलीभगत है। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में अप्रत्याशित अंक हासिल किए हैं, उनसे पूछताछ की जानी चाहिए।   वर्तमान सरकार के कार्यकाल में परीक्षा से पूर्व पेपर लीक होने का यह कोई पहला मामला नहीं है।
 इस अवसर पर  जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रंजीत, ब्लॉक प्रधान रविंद्र सहोड़, प्रदेश महासचिव संजीव कंवर, बोधराज, जिला ऊना महासचिव अभिनव कुमार, महिला प्रधान सीमा, शहरी प्रधान राज भारद्वाज, मुकेश पुरी, रविकांत बस्सी, वरूण पुरी, विक्की सैणी, चांद ठाकुर, शिव कुमार सैणी, जसवीर कौर, मधु वाला, रीतू वाला, सतिंद्र शुक्ला, पकंज, जसवीर, प्रिन्स मक्कर,अंकुश,योगराज, मयंक खन्ना सहित अन्य उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *